फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   people submitted memorandum deputy commissioner in case of missing three girls in Rajsamand

Rajasthan: राजसमंद में एक ही परिवार की तीन बच्चियां लापता, ज्ञापन देकर डिप्टी कमिश्नर से कार्रवाई की मांग

Tue, 05 Jul 2022 03:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 05 Jul 2022 03:05 PM IST
सार

राजसमंद में कई दिनों से लापता बच्चियों का कोई पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद  अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
people submitted memorandum deputy commissioner in case of missing three girls in Rajsamand
ज्ञापन देने पहुंचे लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

राजसमंद जिले के मऊ गांव से दस दिन पहले एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई थी। थाने में मामला भी दर्ज कराया गया लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बच्चियों के पिता ने बताया कि वह 25 जून को अपने घर एक डॉक्टर को दिखाने उदयपुर गया था। इस दौरान उसकी दोनों बेटियां और भाई की बेटी अकेली थी। जब वह दोबारा उदयपुर से आया तो लड़कियां घर में नहीं थीं। शाम तक तलाश करने के बाद भी कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस घटना को 10 दिन हो चुके हैं। थाने में भी मामला दर्ज किया गया था लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राधा रानी राजोरा ने बताया कि उन्हें शक है कि लड़कियों को लालच देकर कोई ले गया। इंटरनेशनल गुर्जर गौर ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष सपना शर्मा व जिलाध्यक्ष सुखलाल पंचोली ने बच्चियों का पता लगाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed