फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People protested by taking out a Shrimahavirji Bachao Abhiyan candle march in Karauli

Karauli: श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने जताया विरोध; CM गहलोत ने की थी नए जिले की घोषणा

Sun, 11 Jun 2023 10:58 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान के संयोजक तेज सिंह एडवोकेट ने बताया कि श्रीमहावीरजी को अन्य किसी भी जिले से जोड़ना क्षेत्र को बिल्कुल स्वीकार नहीं है, क्योंकि श्रीमहावीरजी से वर्तमान जिला मुख्यालय करौली के लिए सड़क मार्ग आसान है और तुलनात्मक रूप से दूरी भी कम है। केवल राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए लाखों लोगों के जीवन को असुविधाजनक हरगिज नहीं बनने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
People protested by taking out a Shrimahavirji Bachao Abhiyan candle march in Karauli
कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के करौली के गंगापुर सिटी जिले में श्रीमहावीरजी क्षेत्र को जोड़ने की सुगबुगाहट के बाद इलाके के लोग लामबंद होने लगे हैं। श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान के बैनर तले क्षेत्र के युवाओं ने श्रीमहावीरजी में शहीद स्मारक स्थल से मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। श्रीमहावीरजी के लोगों में गंगापुर सिटी में मर्जर को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन


दरअसल, श्रीमहावीरजी करौली जिले में यथावत रखने के लिए लोग कलेक्टर और सरकार को ज्ञापन भी दे चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र में छेड़छाड़ नहीं करने की अपील करते हुए हिंडौन विधायक भरोसी जाटव भी सीएम को पत्र लिख चुके हैं। अब यहां के लोग उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है। श्रीमहावीरजी को भविष्य में नवनिर्मित जिला गंगापुर सिटी में जोड़े जाने को लेकर श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान के बैनर तले क्षेत्र के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उग्र आंदोलन की चेतावनी
श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान के संयोजक तेज सिंह एडवोकेट ने बताया कि श्रीमहावीरजी को अन्य किसी भी जिले से जोड़ना क्षेत्र को बिल्कुल स्वीकार नहीं है, क्योंकि श्रीमहावीरजी से वर्तमान जिला मुख्यालय करौली के लिए सड़क मार्ग आसान है और तुलनात्मक रूप से दूरी भी कम है। केवल राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए लाखों लोगों के जीवन को असुविधाजनक हरगिज नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए जनआंदोलन व्यापक स्तर पर भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तक दी है। कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन के बाद युवाओं ने व्यापरियों और ग्रामीणों को श्रीमहावीरजी बचाओ अभियान के पंफलेट बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed