फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   people of the special community threatened to kill the ward panch in bikaner

Rajasthan: वार्ड पंच को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हालात तनावपूर्ण, शहर का दो घंटे बाजार बंद रहा

Sun, 24 Jul 2022 04:21 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

नापासर में शनिवार को विशेष समुदाय के लोगों पर ग्राम पंचायत वार्ड पंच को धमकी देने का आरोप है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
people of the special community threatened to kill the ward panch in bikaner
वार्ड पंच को धमकी मामले में उग्र हुए नापासर के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित नापासर में शनिवार को विशेष समुदाय के लोगों पर ग्राम पंचायत वार्ड पंच को धमकी देने का आरोप है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, मौहाल को बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सजग हो गए है। साथ ही इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम पंचायत की तरफ से नापासर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विशेष समुदाय के लोगों को नागवार गुजरी है। जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों की तरफ से रविवार को वार्ड पंच गौरीशंकर को जान से मारने की धमकी दी गई है। विरोध में थाने का घेराव कर लोगों ने  नापासर बाजार को करीब दो घंटे तक बंद रखा। बताया गया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों बुलाया और उनके बीच में समझौता का प्रयास किया जा रहा है। जिला कलेक्टर से लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी घटना पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed