{"_id":"637a21adf5b9144749740c76","slug":"people-garlanding-couple-with-shoes-forced-to-drink-urine-khap-panchayat-decision-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दंपती को जूतों की माला पहनाई और पिलाई पेशाब, जयपुर में पार हो गईं क्रूरता की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दंपती को जूतों की माला पहनाई और पिलाई पेशाब, जयपुर में पार हो गईं क्रूरता की हदें
Sun, 20 Nov 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:19 PM IST
सार
इस मामले में पुलिस की भी अमानवीयता सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में खाप पंचायत के पंच-पटेलों के हैरान करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब जयपुर के माधोराजपुरा थाना इलाके के एक गांव में पंचायत की क्रूरता की घटना भी सामने आई है। जहां एक दंपती को पेशाब पिलाई गई और और उन्हें जूतों की माला भी पहनाई गई। इतना ही नहीं पंचायत में उन पर 45000 रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर के माधोराजपुरा थाना इलाके में घटी यह घटना 23 अगस्त की है, लेकिन पुलिस इस मामले को तीन महीने तक दबाए रही। बितों ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साल 2006 में पीड़ित युवक की शादी हुई थी। 2015 में युवक की पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया और मायके जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
कुछ समय बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी उसके ससुराल वालों को लगी तो वह भड़क गए। युवक की पहली पत्नी के भाई तभी से उससे नाराज चल रहे थे। 23 अगस्त को उन्होंने युवक को मिलने के लिए बुलाया। युवक अपनी दूसरी पत्नी के साथ उनसे मिलने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद वे दोनों को जबरन माधोराजपुरा ले गए। जहां पंचायत में पंच-पटेलों ने युवक पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इस दौरान लोगों ने दंपती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
लोगों ने पति-पत्नी को जूतों की माला पहनाई और बोतल में भरकर उन्हें पेशाब भी पिलाई गई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।