{"_id":"63036abe5173fd2d873d4e1c","slug":"patwari-recruitment-exam-2021-electronic-device-supplier-arrested-bikaner-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी
Mon, 22 Aug 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:08 PM IST
सार
Patwari Recruitment Exam 2021: पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही थी। अब उसे दिल्ली के जनकपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Patwari Recruitment Exam 2021: पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने वाले आरोपी सुरेंद्र धारीवाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी सुरेंद्र को पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी रीट भर्ती परीक्षा से जुड़े नकल मामले में भी गिरफ्तार हुआ था। उसने ही तुलछाराम कालेर को इलेक्ट्रॉनिक चप्पलें बनाकर दी थी। आरोपी पटवार भर्ती परीक्षा और पटवार नकल मामले में भी आरोपी रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटवार परीक्षा नकल प्रकरण का मुख्य आरोपी पौरव कालेर फरार हो गया था। बीती 7 जनवरी को रीट मामले में जेल में बंद सुरेंद्र धारीवाल जमानत पर बाहर आ गया था। 15-16 जनवरी को उसने तत्कालीन गंगाशहर थाना अधिकारी और एएसआई सहित अन्य पर एसीबी की कार्रवाई करवाई थी।
विज्ञापन
उस दौरान आरोपी जेल से बाहर था, वहीं आरोपी पौरव की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 14 फरवरी को पुलिस ने पौरव को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सप्लाई करने में सुरेंद्र धारीवाल का नाम लिया। उसके बाद से पुलिस आरोपी सुरेंद्र की तलाश कर रही थी। अब बीकानेर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के जनपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। नकल संबंधी मामलों में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन