{"_id":"62052ab85b9dd331267ee1f1","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-eight-thousand-in-jodhpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगे थे 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगे थे 10 हजार
Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
सार
एसीबी की टीम रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हर दिन घूस लेने के आरोप में गिरफ्तारियां हो रही हैं। इसके बाद भी घूस लेने के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। गुरुवारक जोधपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी पटवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के बावड़ी क्षेत्र के एक पटवारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत खोर पटवारी ने खेत का नामांतरण करने के लिए दस हजार रुपए मांगे थे। दो हजार रुपए वह पहले ही ले चुका था, बाकी बची राशि लेते गुरुवार को एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि बावड़ी के रहने वाले पप्पूराम ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक जमीन खरीदी है। जिसका नामांतरण कराने के लिए उन्होंने बावड़ी चक संख्या दो के पटवारी भंवरलाल से संपर्क किया। नामांतरण कराने के लिए भंवरलाल ने दस हजार रुपए की मांग की, दो हजार रुपए उसने तुरंत ले लिए। कई दिन तक नामांतरण नहीं होने पर फरियादी ने पटवारी से फिर मुलाकात की तो उसने बाकी रुपए देने की मांग की थी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने फरियादी पप्पूराम को आठ हजार रुपए के साथ बावड़ी स्थित कार्यालय में पटवारी भंवरलाल के पास भेजा। इस दौरान पटवारी ने फरियादी को रिश्वत के आठ हजार रुपए टेबल पर रखने का इशारा किया। टेबल से रुपए उठाते ही एसीबी की टीम उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन