{"_id":"6454b5367fda9ce63408f4c8","slug":"part-of-dilapidated-school-building-collapsed-during-heavy-rains-in-dungarpur-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur: बारिश में गिरा स्कूल की जर्जर इमारत का हिस्सा, आबादी के बीच खड़े कंडम भवन से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur: बारिश में गिरा स्कूल की जर्जर इमारत का हिस्सा, आबादी के बीच खड़े कंडम भवन से लोगों में दहशत
Fri, 05 May 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 01:20 PM IST
सार
डूंगरपुर में तेज बारिश के दौरान स्कूल सलाटवाड़ा में स्थित जर्जर हाल स्कूल भवन का हिस्सा गिर गया। आबादी क्षेत्र में स्थित इस भवन के गिरने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
स्कूल की जर्जर इमारत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर में तेज बारिश के दौरान शहर के वार्ड 8 सलाटवाड़ा में स्थित जर्जर हाल पुराना विजय स्कूल भवन का एक कमरा गिर गया। हालांकि मलबा भवन के अन्दर गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वार्ड पार्षद ब्रिजेश कुमार सोमपुरा ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जर्जर हाल पुराना विजय स्कूल भवन के अधिकांश कमरे गिर चुके हैं। जो हिस्सा बचा है, वो पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है। प्रशासन को इस बारे में कई बार सूचित करने के बावजूद प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते आबादी क्षेत्र में स्थित इस भवन के गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जान-माल का नुकसान होने की आशंका के चलते क्षेत्रवासी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमपुरा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में इस जर्जर हाल भवन को गिराकर सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव लिया जा चुका है। मगर इस भवन का अधिकार शिक्षा विभाग के पास होने से अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर भवन को गिराकर जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाए।