फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panjab cm Charanjit singh channi jaipur visit cancelled due to lakhimpur khiri violence 

लखीमपुर कांड का असर: पंजाब सीएम चन्नी का जयपुर दौरा रद्द, गहलोत संग सियासी भोज का था आमंत्रण

Tue, 05 Oct 2021 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Oct 2021 11:00 AM IST
सार

कांग्रेस ने पांच व छह अक्तूबर को देश भर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। ऐसे में पंजाब सीएम का जयपुर भोज में शामिल होना जनता के बीच गलत संदेश प्रसारित करता। इसको देखते हुए दौरा स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Panjab cm Charanjit singh channi jaipur visit cancelled due to lakhimpur khiri violence 
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Social Media

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के बाद से पूरे देश में उबाल है। ऐसे में इसका असर सियासत में भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के तहत, जयपुर भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। भले ही इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया हो, लेकिन जयपुर के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट ने दौरा रद्द होने की वजह को स्पष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


सता रहा गलत मैसेज जाने का डर 
लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद से कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। ऐसे समय में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर दौरा होना था। वे सीएम अशोक गहलोत के बुलावे पर जा रहे थे। मंगलवार को उन्हें 11 बजे जयपुर पहुंचना था और सीएम हाउस में भोज में शामिल होना था। लेकिन लखीमपुर हिंसा के बाद आए उबाल के बाद पार्टी को डर है कि इससे जनता के बीच गलत मैसेज जाएगा। इसको देखते हुए दौरा रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गहलोत ने ट्वीट कर बताई वजह 
सीएम चन्नी ने भले ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया हो, लेकिन जयपुर के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूरी स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि लखीमपुर खीरी में दुखद घटना हुई है, आठा किसान गारे गए हैं। उसे लेकर देशभर में आक्रोश है और उप्र की प्रभारी महामंत्री प्रियंका गांधी को भी वहां डिटेन किया हुआ है। इन परिस्थितियों में पंजाब सीएम का राजस्थान दौरा एवं उनके सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लंच कार्यक्रम रद्द हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed