{"_id":"423d55d4a0bd4a6c03e7542f90b8127d","slug":"panchayat-wanted-to-get-married-a-rape-victim-girl-to-son-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता की शादी आरोपी के बेटे से कराने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता की शादी आरोपी के बेटे से कराने का फरमान
टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोटा के केशवपुरा की पंचायत ने 6 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में एक तालिबानी फरमान सुनाया है।
विज्ञापन
यहां रहने वाले 40 साल के शख्स कैलाश ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। मामला पुलिस की जगह समाज की पंचायत में पहुंचा।
पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया कि पीडि़त बच्ची की शादी आरोपी के 8 साल के बेटे से करा दी जाए। आरोपी नहीं माना। मामला समाज की पंचायत में चल ही रहा था कि मंगलवार को आरोपी ने फिर बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। इस पर पीडि़त परिवार ने बुधवार सुबह पुलिस में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कैलाश के पास बच्ची पुरानी साड़ी देने पहुंची थी। तभी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस का मानना है कि इससे 14 दिन पहले भी बच्ची के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। यह भी सामने आया है कि इसके बाद मामला समाज की पंचायत में गया और वहां 40 साल के आरोपी युवक के 8 साल के बेटे से बच्ची की शादी कराने का फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। उधर, मंगलवार को दुष्कर्म के बाद बच्ची लहूलुहान हालात में घर पहुंची तो परिजन भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई।