फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali Women commits suicide with daughter she is in depression

Rajasthan: छह साल की बेटी को लेकर बिल्डिंग से कूदी मां, दोनों की मौत, डिप्रेशन में थी महिला

Mon, 19 Sep 2022 10:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

पाली निवासी महिला मुंबई में रहती थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली। मृतका की ढाई साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Pali Women commits suicide with daughter she is in depression
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली में एक महिला ने अपनी छह साल की बेटी को लेकर बिल्डिंग से कूद गई। दोनों मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी और बार-बार मरने की बात कहती थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रानी उपखंड के धनला गांव निवासी सुरेशकुमार देवासी की पत्नी ने सुसाइड किया। सुरेश अपने परिवार के साथ मुंबई के मीरा रोड सृष्टि क्षेत्र के नित्यानंद नगर में गौरव गेलेक्सी फेज वन में रहता था। वह मुंबई में ही काम करता है। शनिवार दोपहर को सुरेश की पत्नी रेखा देवासी (28) अपनी छह साल की बेटी अंकिता को लेकर बिल्डिंग से कूद गई। 

विज्ञापन


पति का कहना है कि मृतका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। महिला के इस कदम से एक बेटी की जान चली गई और दूसरी ढाई साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका रेखा के दो बेटियां थीं।  वह छह साल की बेटी को साथ लेकर बिल्डिंग से कूद गई। ऐसे में ढाई साल की बेटी का मां की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। जिसे रिश्तेदार महिलाएं संभाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed