फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Ranakpur-Jawai Dam Mahotsav begins, tourists fly kites, night sparkles with cultural presentations

Pali News : रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव का आगाज, पर्यटकों ने की पतंगबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जगमग हुई रात

Sun, 22 Dec 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:37 AM IST
सार

दो दिवसीय रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव के पहले दिन पर्यटकों ने हॉट एयर बैलून और पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। इस मौके पर रणकपुर मंदिर दीपोत्सव से जगमगा गया। यहां पहुंचे अतिथियों ने दीपदान किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
Pali News: Ranakpur-Jawai Dam Mahotsav begins, tourists fly kites, night sparkles with cultural presentations
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रणकपुर जवाई बांध महोत्सव का आगाज हुआ। आयोजन के पहले दिन जीप सफारी, वन क्षेत्र रणकपुर में पतंगबाजी और डीआईसी द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। साथ ही हॉट एयर बैलूनिंग का आयोजन नगर पालिका सादड़ी द्वारा होटल माना के निकट हैलीपैड ग्राउंड पर किया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन पर्यटकों ने हैलीपेड ग्राउंड पर हॉट एयर बैलून एवं पतंगबाजी का लुफ्त लेते हुए फूड स्टॉल्स पर पारंपरिक व्यंजनों के चटखारे भी लिए। शाम को रणकपुर मंदिर परिसर में दीपदान के साथ ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। इस अवसर पर चूरू, नागौर, बाड़मेर सहित अन्य जिलों के कलाकारों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में बाड़मेर से आए 76 वर्षीय बुजुर्ग मूलाराम ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सूर्य मन्दिर परिसर में मुक्ताकाशी रंगमंच पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार कासम खान द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को सर्द रात में बांधे रखा। कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा गुजराती गरबा नृत्य, तेरह ताली नृत्य, हरियाणा के जिंदल नृत्य, उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रांतो से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के तहत आज भी पतंगबाजी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, हॉट एयर बैलूनिंग के साथ ही सवेरे 10 से शाम 4 बजे तक एवं विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं जैसे पगड़ी बांधना, रस्साकशी, गोडवाड़ श्री, मिस गोडवाड, मूंछ, चम्मच-नींबू दौड़ और मटका दौड़ आदि का आयोजन होटल माना के पास हैलीपैड मैदान में आयोजित होगा। 



इसी प्रकार हॉर्स इंडिया द्वारा हनुमान मंदिर के पास रणकपुर रोड, सादड़ी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे घोड़ा व ऊंट शो का आयोजन होगा। इसके पश्चात रात्रि में सूर्य मंदिर रणकपुर में सायं 7 से रात्रि 9 बजे तक स्वराज बैंड द्वारा स्टार नाइट कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक पीएम शर्मा, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग भवानी सिंह पंवार, बाली अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed