फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali Crime Three people arrested for failing withdraw money by disconnecting bank server with duplicate key

Pali Crime: डुप्लीकेट चाबी से ATM का ताला खोलकर बैंक सर्वर डिस्कनेक्ट,रुपये निकालने में नाकाम तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 10:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 May 2023 10:31 AM IST
सार

पाली जिले के फालना में खुडाला गेट पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया गया। ये आरोपी डुप्लीकेट चाबी से एटीएम का ताला खोलकर उसे बैंक के सर्वर से डिस्कनेक्ट करने में तो सफल हो गए, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकाल पाने पर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Pali Crime Three people arrested for failing withdraw money by disconnecting bank server with duplicate key
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के अनुसार, 24 मई को एसबीआई शाखा प्रबन्धक दिनेश परिहार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 23 मई की रात 8.47 बजे खुडाला गेट पर स्थित एटीएम में आए दो अनजान व्यक्तियों ने एटीएम मशीन में डुप्लीकेट चाबी लगाकर एटीएम मशीन को खोल दिया। ATM मशीन को बैंक सर्वर से डिस्कनेक्ट कर रुपये निकालने का प्रयास किया और मशीन को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


फालना थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रुपये निकालने की घटना को गंभीरता से लेते इस मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कार गुरजती हुई नजर आई...
इस मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने घटना के वक्त के एटीएम में छेड़छाड़ के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में वहां से एक संदिग्ध कार गुरजती हुई  नजर आई। पुलिस ने इस संदिग्ध कार की डिटेल निकाली और कार के नंबर के आधार पर  इन अरोपियों तक पहुंच कर तीन अरोपियों-अल्ताफ, जाशिद और सोहेल को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एटीएम खोलने की मास्टर की और कार बरामद की। वहीं, इसी मामले में शामिल एक नाबालिग किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। ये तीनों आरोपी स्वयं के एटीएम से पैसों का लेन-देन कर एटीएम मशीन में डुप्लीकेट चाबी लगाकर एटीएम मशीन में छेडछाड कर मशीन को सर्वर से डिस्कनेक्ट कर लेन-देन की जानकारी सम्बन्धित बैंक तक पहुंचने ही नहीं देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार...

  • अल्ताफ पुत्र जावेद जाति मेव मुसलमान उम्र 24 साल निवासी हाउस न 396/20 शास्त्री नगर गुडग्राम पुलिस थाना शिवाजी नगर गुडग्राम हरियाणा
  • जावेदखान पुत्र इकबाल जाति मेव मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नीम वाली मस्जिद के पास सलम्बा पुलिस थाना नूह जिला नूह हरियाणा
  • सोहेल पुत्र तालिब खान जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी चांद कॉलोनी सादडी पुलिस थाना सादडी जिला पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed