Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pali-bangad-hospital-23-year-old-woman-dies-after-delivery-negligence-allegation

पाली: बच्ची को जन्म देने के कुछ घंटे बाद 23 वर्षीय मां की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 02 Nov 2026 04:16 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

राजस्थान के पाली स्थित बांगड़ अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने एक नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों पर इलाज में लापरवाही और समय पर देखरेख नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
pali-bangad-hospital-23-year-old-woman-dies-after-delivery-negligence-allegation
मृतिका ललिता का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाली के बांगड़ अस्पताल में प्रसूति के बाद 23 वर्षीय ललिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ललिता ने एक नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। प्रसूता की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों पर देखरेख न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोजत क्षेत्र के चेलावास निवासी राजू ने शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर  की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अपनी 23 वर्षीय पुत्री ललिता को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ललिता ने एक नवंबर को दोपहर बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही ललिता का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने की सूचना देने के बाद भी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। रात में उसकी स्थिति अधिक खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
ललिता का विवाह 8 नवंबर, 2025 को चेलावास गांव निवासी परिवार में सामाजिक रीति-रिवाज से पोकरण निवासी पवन के साथ हुआ था। शादी के बाद यह उसकी पहली डिलीवरी थी और वह प्रसव के लिए अपने मायके चेलावास आई हुई थी। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त हो गया। बांगड़ अस्पताल के मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग एकत्र हो गए। परिजनों का कहना है कि यदि चिकित्साकर्मी समय पर ध्यान देते तो ललिता की जान बचाई जा सकती थी। वे जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत
घटना को लेकर मृतका के पिता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम शिकायत पत्र सौंपा। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश परिहार अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस अधिकारी को भी अपनी शिकायत सौंपी और मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।


ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत की सूचना

निष्पक्ष जांच और दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग
परिजनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें पाली जिले से बाहर के डॉक्टरों को शामिल किया जाए। अस्पताल में ललिता के भर्ती होने से लेकर मौत तक की सभी मेडिकल जांचों और दी गई दवाओं के दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। परिजनों ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टरों व नर्सिंगकर्मियों की उपस्थिति का रजिस्टर भी सुरक्षित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed