फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali ACB arrested Junior Assistant of Nagaur Zila Parishad and one other taking bribe

Nagaur: एसीबी की कार्रवाई, जिला परिषद का बाबू और सहयोगी 94 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 12:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 12:58 PM IST
सार

नागौर जिला परिषद के कनिष्ठ सहायक ने प्रस्तावों को स्वीकृत कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। आरोपी एक लाख नब्बे हजार की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Pali ACB arrested Junior Assistant of Nagaur Zila Parishad and one other taking bribe
नागौर जिला परिषद का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर में पाली एसीबी ने जिला परिषद में चल रहे रिश्वतखोरी के खेल का पर्दाफाश किया है। एसीबी ने टिकट दिलाने के नाम पर 94 हजार की रिश्वत लेते जिला परिषद के बाबू और साथी विरेंद्र सांगवा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


पाली के एसपी महिपाल चौधरी ने बताया कि परिवादी रमेश पाल पुत्र अमर सिंह निवासी हरियाणा ने परिवाद दायर किया था। जिसमें उसने बताया कि नागौर जिले की एक पंचायत के विकास कार्य के ग्राम पंचायत द्वारा जिला परिषद नागौर में भेजे गए प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति निकलवाने के लिए जिला परिषद के नरेगा शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार रिश्वत मांग रहा है। आरोपी द्वारा 2 फीसदी राशि के हिसाब से एक लाख 90 हजार रुपए की मांग रिश्वत की जा रही है। 

विज्ञापन


एसीबी ने आठ मार्च को ही मामले का सत्यापन कर लिया था लेकिन आरोपी बाबू सुरेश कुमार शातिर तरीके से परिवादी को अटकाता रहा। बुधवार देर शाम को परिवादी से आरोपी बाबू सुरेश कुमार ने अब तक जिन कार्यों की स्वीकृति मिली थी, उनके दो प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि 94 हजार रुपये ली थी। इसी दौरान आरोपी एसीबी की टीम पहुंची तो आरोपी बाबू ने अपने मित्र वीरेंद्र सांगवा की स्कॉर्पियो में रिश्वत राशि सीट के नीचे डाल दी, जहां से एसीबी ने रुपए बरामद कर आरोपी सुरेश कुमार और सहयोगी वीरेंद्र सांगवा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed