फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani prisoner hunger strike in jail

पाकिस्तानी कैदी की गांधीगिरी, वतन जाने के लिए शुरू की भूख हड़ताल

Wed, 04 Jan 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
 Pakistani prisoner hunger strike in jail

राजस्थान की जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी ने अपने वतन जाने के लिए गांधीगिरी शुरू कर दी है। अलवर केंद्रीय कारागार में बंद ये कैदी अपनी सजा काट चुका है और वतन वापसी चाहता है। इसे लेकर ही इसने दो दिन से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 कारागार प्रशासन ने अलवर केंद्रीय कारागार में अपनी तय सजा काटने के बाद भी बंद विभिन्न देशों के डेढ़ दर्जन कैदियों की वतन वापसी की व्यवस्था करवाने के संबंध में अलवर एसपी को पत्र लिखा है। ये सभी कैदी अपने वतन लौटना चाहते हैं और कभी भी साजिद के साथ भूख हड़ताल पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन


कई तो सालों पहले अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। कागजात की ही कमी इन सभी को अपने देश वापस जाने से रोक रही है। सजा पूरी करने के बाद जैसे ही इन्हें छोड़ा जाता है, तो इन्हें वैध वीजा के अभाव में फिर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान निवासी 45 वर्षीय साजिद सात महीने पहले अपनी साज पूरी कर चुका है, लेकिन वह अब भी अलवर केन्द्रीय कारागार में बंद है। साजिद पर पाकिस्तान से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आने का आरोप है।

साजिद की मांग है कि उसे सुरक्षित अपने वतन वापस भेज दिया जाए। सजिद जयपुर केन्द्रीय कारागार में रहते अपनी सजा 21 मई 2016 को पूरी काट चुका है। इसके बाद उसे अलवर केंद्रीय कारागार में भेजा गया। उसकी मांग है कि उसे पाकिस्तान भेजने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। इस जेल से बाहर निकलकर वतन वापसी का इंतजार केवल साजिद को ही नहीं है। यहां कई देशों के कैदी सजा काटने के बाद भी बंद हैं।

अलवर केंद्रीय कारागार में 6 देशों के 17 कैदी हैं, जो अपनी पूरी सजा काटने के बाद भी यहां बंद हैं। जेल प्रशासन ने अलवर एसपी राहुल प्रकाश को पत्र में लिखकर कहा है कि इन कैदियों की वतन वापसी की तुरंत उचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए। पत्र में बताया गया है कि सभी कैदी साजिद के साथ भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दे रहे हैं।


यहां कैमरून के सरगेलेन बेटेग भी बंद है, जिसे नकली करेंसी इधर-उधर करने के आरोप में पकड़ा था। ये भी अपनी सजा कुछ महीने पहले पूरी कर चुका है। इसी तरह पाकिस्तान के ही जावेद असलम को मार्च 2012 और बलूचिस्तान के हमीद खान अगस्त 2011 से अपने वतन लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed