फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani balloon fitted with CCTV camera found in Rohi

Bikaner: रोही में मिला सीसीटीवी कैमरे से लैस पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने किया जब्त, रिमोट भी बरामद

Tue, 07 Mar 2023 07:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Mar 2023 07:36 AM IST
सार

बीकानेर के महाजन के रामबाग की रोही में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गुब्बारा देखते ही लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Pakistani balloon fitted with CCTV camera found in Rohi
पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत में पाक की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। ऐसे में एक बार फिर से महाजन के रामबाग की रोही में एक गुब्बारा मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ये क्षेत्र सैन्य दृष्टि से अति संवेदनशील होने के चलते इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस तरह का गुब्बारा देखने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद महाजन पुलिस मौके पर रवाना हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामबाग की रोही में मिले गुब्बारे पर सीसीटीवी कैमरे जैसा कुछ लगा हुआ है। वहां मौजूद लोगों को कुछ ही दूरी पर गुब्बारे से जुड़ा हुआ रिमोट भी मिला है। गुब्बारा मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पहले भी हुईं इस तरह की घटनाएं
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह के गुब्बारे देखने को मिले हैं। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस के द्वारा क्षेत्र के लोगों को इस प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं के आने की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए कई बार जागरूक किया जा चुका है। ऐसे में आज रामबाग की रोही में गुब्बारा देखने को मिला, जिसके बाद लोगों ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed