फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan: Gajanand Sharma imprisoned in Lahore for 36 years releases

36 साल से इंतजार कर रही पत्नी को मिला 'आजादी' का तोहफा, पाकिस्तान की कैद से रिहा होकर वतन लौटा पति

Mon, 13 Aug 2018 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Gajanand Sharma imprisoned in Lahore for 36 years releases

पाकिस्तान की कोटलखपत जेल से रिहा होकर भारत लौटे जयपुर के 69 वर्षीय गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी का 36 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। सोमवार को जैसे ही गजानंद के भारत सीमा में पहुंचने की खबर उनकी पत्नी को मिली, उनकी आंसुओं से भीगी आंखें चमक उठीं। जयपुर के नाहरगढ़ के फतेहराम टीबा स्थित घर पर मखनी देवी को शुभकामनाएं देने और मिठाई खिलाने के लिए गली-मोहल्ले के लोगों व रिश्तेदार का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


भारत सरकार के प्रयासों के बाद पाकिस्तान ने विभिन्न जेलों में बंद 30 भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले रिहा किया। इसमें गजानंद के साथ 29 मछुआरे भी शामिल हैं। इन्हें लेकर ट्रेन वाघा बार्डर पहुंची, तो गजानंद के घर दीपावली जैसा माहौल हो गया।
विज्ञापन


गजानंद की पत्नी सहित उनके बेटों को चार महीने पहले ही पता चला था कि गजानंद पाकिस्तान जेल में बंद हैं। इससे पहले तो उन्हें आभास भी नहीं था कि गजानंद उनकी जिंदगी में कभी लौटेंगे भी। मखनी देवी ने भी कभी नहीं सोचा था कि 36 साल पहले लापता हुए उनके पति से वे कभी मिल पाएंगी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते अप्रैल में पाकिस्तान से गजानंद की भारतीय नागरिकता संबंधी दस्तावेज सत्यापन के लिए आए थे, तब परिजनों को उनके पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की जानकारी मिली थी।

राजस्थान के गृह विभाग ने सामोद थाने में अप्रैल माह में गजानंद की भारतीय नागरिकता के सत्यापन संबंधी दस्तावेज भेजे थे। सामोद थाना पुलिस ने जब गजानंद के बेटे मुकेश से संपर्क किया, तब परिजनों को गजानंद के पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद होने की जानकारी मिली। 


गौरतलब है कि 9 अगस्त को नई दिल्ली में गजानंद के परिजनों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक के साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह से मुलाकात की थी। तब उन्हें आश्वस्त दिया गया था कि 13 अगस्त को गजानंद रिहा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed