{"_id":"64021b426483d39bb90203f3","slug":"oxyzone-pockets-will-be-made-in-city-park-of-jaipur-with-japanese-miyawaki-technology-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जापानी मियावाकी तकनीक से जयपुर के सिटी पार्क में बनाए जाएंगे 'ऑक्सीजोन' पॉकेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जापानी मियावाकी तकनीक से जयपुर के सिटी पार्क में बनाए जाएंगे 'ऑक्सीजोन' पॉकेट्स
Fri, 03 Mar 2023 09:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:37 PM IST
सार
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क अपनी खूबसूरती के चलते श दुनिया में लोकप्रिय हो गया है।मियावाकी तकनीक से पार्क के एक पॉकेट में 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
सिटी पार्क में लगाए गए पौधे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश-दुनिया में खास पहचान बनाने वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिटी पार्क में अब जापानी तकनीक से ऑक्सीजोन पॉकेट्स बनाए जा रहे हैं। पार्क के एक पॉकेट की 8 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर 35 प्रजातियों के करीब 3 हजार पेड़ लगाकर इसे घने जंगल का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान आवासन मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को यंग इंडियन्स (वाईआई) संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंघी, सह-अध्यक्ष सेगौरव बंसल, प्रोजेक्ट (प्लांटेशन) अध्यक्ष मोहित जाजू, विक्रम प्रताप सिंह (सह-अध्यक्ष) ने जापानी तकनीक से पौधे लगाकर इस मिशन को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के चलते बहुत कम समय में ही देश दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। पार्क को देखने के लिए हजारों की संख्या में आमजन और पर्यटक रोज आ रहे हैं। पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिए जापानी तकनीक मियावाकी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2 साल पहले रोटरी क्लब ने मियावाकी तकनीक पार्क के एक पॉकेट में 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर पौधे लगाए थे, जो अब बहुत घने हो गए। इस तकनीक के जरिए सामान्य प्रजाति के पौधे दो-तीन वर्षों में ही घने होकर जंगल सा एहसास कराते हैं।