फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Over 40 vehicles, 18 injured in fog due to fog in Rajasthan

राजस्थान में कोहरे के कारण 40 से अधिक वाहन भिड़े, 18 लोग घायल

Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Over 40 vehicles, 18 injured in fog due to fog in Rajasthan
अंबेडकरनगर में गुरुवार को दोपहर तक छाये घने कोहरे के में लाइट जला जाता वाहन। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज की तीन बसों, चार निजी बसों और करीब 33 चार पहिया वाहनों की भिड़ंत में करीब 18 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


खाटूश्याम जी थाने के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि सीकर—जयपुर राजमार्ग पर पलसाना मोड से मंडा मोड चौहरे के बीच करीब एक से डेढ किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस, निजी बस और करीब 33 कार/जीपों की आपस में टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में 27 शिकायतें खाटूश्याम जी थाने को और करीब 25 शिकायतें रानोली थाने को मिली हैं। घायलों को तीन एम्बुलेंस से अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया। ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानोली के थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता महज एक-दो फुट थी। ऐसे में सामने कुछ नजर नहीं आने की वजह से हादसा हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed