फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Osian MLA Divya Maderna commented on Youth Congress President Ganesh Ghogra statement on alcohol

Rajasthan: विधायक दिव्या मदेरणा ने शराब की मांग पर गणेश घोघरा पर किया कटाक्ष, कहा-विधानसभा में कुछ भी हो सकता है

Sun, 20 Mar 2022 11:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस में विधायकों और मंत्रियों में ही आपसी खींचतानी चल रही है। एक बार फिर विधायक दिव्या मदेरणा ने विधायक गणेश घोघरा को लेकर कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन
Osian MLA Divya Maderna commented on Youth Congress President Ganesh Ghogra statement on alcohol
दिव्या मदेरणा, गणेश घोघरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एक बार फिर दिव्या मदेरणा अपनी ही सरकार के विधायक पर आक्रामक हो गई हैं। अबकी बार उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कुछ भी हो सकता है। बता दें कि गणेश घोघरा ने हर आदिवासी को महुआ से बनी 12 बोतल शराब रखने की छूट देने की मांग की थी।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने 10 मार्च को विधानसभा में आबकारी की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान आदिवासियों को महुआ से बनी शराब रखने की छूट की मांग की थी। घोघरा ने सदन में कहा था कि आदिवासी इलाकों में आप अंग्रेजी शराब की दुकानें खोलकर उन्हें 1000-2000 रुपए वाली शराब खरीदवाना चाह रहे हो। आदिवासी पहले से गरीब हैं। उन्हें यह महंगी शराब बेचकर और गरीब बनाना चाहते हो।

विज्ञापन


घोघरा को ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स
विधायक घोघरा ने मांग की थी कि हर आदिवासी को महुआ की शराब बनाने और 12 बोतल शराब रखने की छूट दी जाए। हमारे भाई-बंधुओं के यहां शादी होती है तो हमें शराब का आदान-प्रदान करना पड़ता है। मेरे भाई के यहां शादी हो तो मुझे 5 बोतल शराब देनी पड़ती है। यह हमारी आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है’। गणेश घोघरा ने पिछले दिनों विधानसभा में आदिवासियों को 12 बोतल महुवा शराब रखने और तैयार करने की अनुमति देने की मांग की थी। घोघरा के इस बयान पर उन्हें बीजेपी नेता और कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी को बताया था रबर स्टांप
प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा और सरकार को समर्थित विधायक अपनी ही गहलोत सरकार को असहज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने हाल ही में कुछ दिन पहले सदन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे  की तारीफ करते हुए अपनी ही गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी को रबर स्टैंप  बताया था। 



अब एक बार फिर मदेरणा ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष घोघरा के शराब के बयान पर उन्हें बीजेपी नेता और कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद अब उन्हीं की पार्टी की विधायक दिव्या मदेरणा ने उन पर कटाक्ष किया है। कुछ सियासी जानकार इसके पीछे दिव्या की खीज को बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मदेरणा परिवार की वंशज दिव्या को राजनीतिक नियुक्तियों में पूरी तरजीह दिए जाने की आस थी लेकिन गहलोत सरकार की ओर से उन्हें तरजीह नहीं दी गई। इसके बाद से विधायक महोदया सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं चूक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed