{"_id":"60d7412ab0575e047e803fa6344a3057","slug":"opposition-refuses-to-accept-sanvrlal-jat-as-a-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवरलाल को मंत्री मानने से विपक्ष का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवरलाल को मंत्री मानने से विपक्ष का इंकार
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव जीत चुके प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट को मंत्री मानने से इंकार कर दिया। विपक्ष ने अध्यक्ष की ओर से दी गई व्यवस्था का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और लगभग सभी वैल में आ गए।
विज्ञापन
विपक्ष ने बुधवार को भी सांवरलाल जाट का विरोध यह कहते हुए किया था कि एक व्यक्ति दो पद पर कैसे रह सकता है?
विधायक निर्मल कुमावत के प्रश्न पर जैसे ही जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट जवाब देने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष भी खड़ा हो गया और नारेबाजी करने लगा। विपक्ष ने कहा कि वे सांवर लाल जाट को मंत्री नहीं मानते। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वैल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस पर विधानसभा की कार्यवाही दस मिनट तक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
इसके बाद सदन शुरू होते ही अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सांवर लाल जाट के मामले को बिना वजह मुद्दा रहा है। वे खुद इस मामले में तीन बार व्यवस्था दे चुके हैं कि जाट मंत्री है और सरकार के अस्तित्व पर कोई संकट नहीं है। सभी सदस्यों को अध्यक्ष की व्यवस्था को मानना चाहिए।
विज्ञापन