फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Operation Sudarshan Chakra Two accused arrested in Karauli raping smuggling and kidnapping minor

Operation Sudarshan Chakra: करौली में दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म-तस्करी के हैं आरोपी

Fri, 21 Apr 2023 09:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 09:14 PM IST
सार

राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने दो वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों पर नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म और तस्करी के आरोप हैं।

विज्ञापन
Operation Sudarshan Chakra Two accused arrested in Karauli raping smuggling and kidnapping minor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली की नई मंडी पुलिस और थाना टोडाभीम पुलिस की टीम ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के अंतर्गत दो-दो हजार रुपये के इनामी दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नई मंडी हिण्डौन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार और टोडाभीम पुलिस ने नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


करौली जिला एसपी नारायण टोगस ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के अंतर्गत गुरुवार को हेड कांस्टेबल लक्ष्यपाल सिंह के नेतृत्व में नई मंडी हिण्डौन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमों में लंबे समय से फरार आरोपी बंटी उर्फ बन्टेश गुर्जर पुत्र हाकिम (20) निवासी भूरी का पूरा थाना सदर हिंडौन सिटी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत एसएचओ टोडाभीम बृजेश कुमार मीणा मय टीम द्वारा नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के मामले में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी अजय कुमार मीणा पुत्र ओमप्रकाश (19) निवासी करोड़ी थाना मानपुर जिला दौसा को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed