'मोदी या भगवान जानते हैं अच्छे दिन कब आएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काला धन वापस जरूर लाएंगे।
राजस्थान के जैसलमेर में रामदेव ने कहा, ‘मैंने काले धन के मुद्दे को उठाया और मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम काला धन वापस लाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। हालांकि उनके पास इसके लिए पर्याप्त समय है।’
उन्होंने कहा कि योग लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे दिन लाएगा। लेकिन सिर्फ पीएम मोदी या भगवान ही जानते हैं कि देश में अच्छे दिन कब आएंगे। इसके अलावा रामदेव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण और जीएसटी बिल पर विपक्षी पार्टी का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
योग गुरु रामदेव राजस्थान फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बीएसएफ कर्मियों को तनावपूर्ण हालात में काम करने के दौरान खुद को दिमागी और शारीरिक रूप से दुरुस्त रखने के लिए योग सिखा रहे थे।
बिहार में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे
उनको बीएसएफ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि बिहार चुनाव देश की राजनीति का भविष्य तय करेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़े और दलितों के लिए किए गए काम को केंद्र सरकार और सीएम नीतीश कुमार को दिखाना चाहिए, ताकि मतदाता इस बात का फैसला कर सकें कि वोट किसे देना है।
योग गुरु ने यह भी कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं जाएंगे।