फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   online fraud of 50 thousand from girl in Jhalawar

Jhalawar: युवती से 50 हजार की ऑनलाइन ठगी, साइबर पुलिस की सतर्कता से रिफंड हुआ पैसा

Fri, 22 Apr 2022 03:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 22 Apr 2022 03:56 PM IST
सार

झालावाड़ में एक युवती से परिचित बनकर एक ठग ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। 

विज्ञापन
online fraud of 50 thousand from girl in Jhalawar
झालावाड़ में ठगी - फोटो : Social Media

विस्तार

झालावाड़ में एक युवती से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का भाई बनकर रुपए ट्रांसफर करवा लिए। साइबर सेल ने तीन महीने के बाद पीड़िता के बैंक खाते में रिफंड करवा दी।

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि शहर निवासी उर्मिला जाटव नाम की युवती ने चार जनवरी को एक लिखित रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसका मिनी सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वह फोनपे का उपयोग करती है। उसके मोबाइल पर तीन जनवरी को अज्ञात नंबर से आए कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने उसे उसका भाई का परिचित बता कर भाई के लिए रुपए ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर दो बार 25-25 हजार की राशि निकल गई। बाद में युवती को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का अहसास हुआ।

विज्ञापन


एसपी सेन ने बताया कि युवती से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल से हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र और कांस्टेबल अजय कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने पीड़िता के दिए गए उपलब्ध कराए बैंक स्टेटमेंट और फोनपे ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट का विश्लेषण कर संबंधित एजेंसी से संपर्क रखा। करीब साढ़े तीन महीने के बाद एजेंसी ने पीड़ित युवती के खाते में संपूर्ण राशि रिफंड कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed