फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Online Fraud in Rajasthan Divyang cheated of 50 thousand in Churu

Rajasthan: बिजली बिल में नाम सुधारने का झांसा देकर दिव्यांग के खाते से उड़ाए 50 हजार 

Thu, 24 Feb 2022 08:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

चूरू में बिजली बिल में नाम सुधारने का झांसा देकर दिव्यांग के साथ 50 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी की जानकारी लगने पर पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Online Fraud in Rajasthan Divyang cheated of 50 thousand in Churu
ठगी का शिकार हुए पवन कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू में एक दिव्यांग के साथ 50 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ठगों ने बिजली बिल में नाम सुधारने का झांसा देकर दिव्यांग के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी की जानकारी लगने पर पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दुलरासर के रहने वाले पवन कुमार पुत्र मालाराम ब्राह्मण ऑनलाइन ठगी का शिकार बने। पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस को बताया उसके पास एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया था। उसने अपने आप को विद्युत विभाग जोधपुर का कर्मचारी बताया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा कि उसने मुझसे पूछा कि आपने बिजली बिल में नाम सुधारने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। मेरे हां कहने पर उसने एक एप डाउनलोड करने को कहा। आरोपी के बताने के अनुसार मैंने पूरी प्रक्रिया तो मेरे पास एक ओटीपी आया। उसके पूछने पर मैंने वह ओटीपी नंबर उसे बता दिया। इसके तुरंत बाद मेरे खाते से 50 हजार रुपए कट गए। पुलिस ने दिव्यांग की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed