फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One person died in pickup and bus collision

Rajasthan: बाड़मेर नेशनल हाईवे पर पिकप से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक व्यक्ति की मौत, 27 लोग घायल

Mon, 20 Feb 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 12:03 PM IST
सार

बालोतरा नेशनल हाईवे पर माजीवाला और इंद्रोकली गांव के बीच सवारियों से भरी निजी बस और पिकअप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
One person died in pickup and bus collision
पिकप से टकराई यात्रियों से भरी बस - फोटो : social media

विस्तार

बाड़मेर जिले के जसोल में बालोतरा नेशनल हाईवे पर माजीवाला और इंद्रोकली गांव के बीच सवारियों से भरी निजी बस और पिकअप गाड़ी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। बताया गया आठ गंभीर लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बालोतरा से सिवाना की तरफ प्राइवेट बस जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई लोग घायल अवस्था में अंद फंसे रह गए। आसपास के लोगों ने बस से लोगों को बाहर निकाला शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया। सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत व बालोतरा एसडीएम विवेक व्यास नाहटा हॉस्पिटल पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर ने बताया हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। भंवरलाल (42) पुत्र पोलाराम निवासी सिवाना की मौत हो गई। आठ जनों को जोधपुर रेफर किया है। जिनमें घायल देवाराम पुत्र सवाराम निवासी गुड़ानाल, पीराराम पुत्र मालाराम थापन, अमृतकंवर पत्नी हनुमानसिंह निवासी कुसीप, शेराराम पुत्र चुन्नीलाल निवासी मूगड़ा, प्रकाश कंवर नरपतसिह निवासी रातड़ी, कैलाश पुत्र अंबाराम निवासी किटनोद, अभयसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी कुसीप, सांवलाराम पुत्र राणाराम निवासी थापन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed