Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NGT Orders Immediate Cleanup and Restoration of Eight Historic Stepwells in Rajasthan

राजस्थान: एनजीटी का आदेश; आठ ऐतिहासिक बावड़ियों से तुरंत हटेगा कचरा, बनेगा बफर जोन

Fri, 27 Nov 2026 03:40 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 27 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

NGT ने जयपुर और सीकर की आठ ऐतिहासिक बावड़ियों से कचरा हटाने, अतिक्रमण रोकने और संरक्षण के आदेश दिए हैं। निगरानी के लिए चार विभागों की संयुक्त समिति गठित होगी।

 

विज्ञापन
NGT Orders Immediate Cleanup and Restoration of Eight Historic Stepwells in Rajasthan
आभानेरी चांद बावड़ी - फोटो : instagram

विस्तार

राजस्थान की ऐतिहासिक बावड़ियों को कचरे और अतिक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकरण की भोपाल स्थित केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ ने जयपुर और सीकर जिलों की आठ ऐतिहासिक बावड़ियों से तत्काल कचरा हटाने, गाद की सफाई करने और उनके संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के निर्देश दिए हैं। बावड़ियों के आसपास अतिक्रमण हटाने, बाड़ लगाने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है।

विज्ञापन

यह आदेश मूल आवेदन संख्या 249/2026 (CZ) आकांक्षा मोदी बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य मामले में 27 नवंबर को जारी किया गया। मामले की सुनवाई न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. प्रशांत गर्गव की पीठ ने की।

विज्ञापन

फतेहपुर की नवाब अलाफ खान की बावड़ी की हालत पर चिंता

आवेदन में बताया गया कि जयपुर और सीकर जिलों की आठ ऐतिहासिक बावड़ियों में नगर निकायों का कचरा, निर्माण मलबा, प्लास्टिक, पशुओं का गोबर और अन्य अपशिष्ट डाले जा रहे हैं। इससे इन ऐतिहासिक जल संरचनाओं के अस्तित्व और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से सीकर जिले के फतेहपुर स्थित नवाब अलाफ खान की बावड़ी की बदहाल स्थिति का मामला उठाया गया। यहां कचरा भरने, अतिक्रमण और कथित तौर पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट डाले जाने की शिकायत की गई है।

यह आवेदन वास्तुकार, शहरी नियोजक और संग्रहालय विशेषज्ञ आकांक्षा मोदी ने पेश किया था। वे 'बावड़ी बाईसा' पहल के जरिए राजस्थान की पारंपरिक बावड़ियों के दस्तावेजीकरण और संरक्षण का काम कर रही हैं। उनके अनुसार, अब तक प्रदेश में करीब 467 बावड़ियों का मानचित्रण और 223 का फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण किया जा चुका है।

यह भी पढें- नर्सिंग अफसर भर्ती विवाद : बोनस अंकों को लेकर हाईकोर्ट ने दिया विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्देश

बावड़ियों के चारों ओर लगेगी बाड़, बनेगा बफर जोन

NGT ने संबंधित विभागों को बावड़ियों के संरक्षण के लिए कई निर्देश दिए हैं। इनमें सबसे अहम हैं:

- सभी चिन्हित बावड़ियों से तत्काल कचरा हटाया जाए और ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना गाद की सफाई हो।

- पारंपरिक निर्माण तकनीकों के जरिए बावड़ियों का संरक्षण और पुनर्स्थापन किया जाए।

- बावड़ियों के चारों ओर करीब 15 फीट ऊंची बाड़ लगाई जाए।

- जहां संभव हो, 10 से 20 मीटर का बफर जोन विकसित किया जाए।

- अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed