फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One person died in bloody clash between two communities in Beawar of Ajmer

Ajmer: दो समुदायों के खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, तीन थानों का पुलिस जाप्ता तैनात

Sun, 03 Apr 2022 03:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Apr 2022 03:18 PM IST
सार

करौली के बाद ब्यावर में भी तनाव की स्थिति हो गई है। दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One person died in bloody clash between two communities in Beawar of Ajmer
ब्यावर में खूनी संघर्ष - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के ब्यावर में रविवार सुबह सब्जी मंडी में एक छोटे से विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने लाठी और लोहे कि सरियों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ब्यावर जामा मस्जिद गली निवासी मोहम्मद सलीम उदयपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करता था। रविवार सुबह सलीम के बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस मामूली बात को लेकर पड़ोसी व्यापारी और सलीम के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से दुकानदार पर हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में 55 साल के सलीम की मौत हो गई। उनके बेटे अब्बास और इब्राहिम घायल हो गए। 

विज्ञापन

One person died in bloody clash between two communities in Beawar of Ajmer
संघर्ष में घायल व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala Digital

एसपी मौके पर पहुंचे
दो गुटों में खूनी संघर्ष से ब्यावर में तनाव का माहौल बन गया है। समुदायों में तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर तीन पुलिस को तैनात किया गया है। सूचना पर अजमेर एसपी विकास शर्मा ब्यावर पहुंचे। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। वहीं अस्पताल के बाहर मृतक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed