{"_id":"644007365ee12177ed019a8f","slug":"one-more-accused-of-udaipur-rajendra-parmar-murder-case-arrested-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: राजेंद्र परमार हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, रैकी और हत्या के षड़यंत्र में शामिल था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: राजेंद्र परमार हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, रैकी और हत्या के षड़यंत्र में शामिल था
Wed, 19 Apr 2023 08:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:52 PM IST
सार
उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस की टीम ने करीब ढाई महीने पहले राजेंद्र परमार की सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भरत सिंह हत्या के लिए रेकी करने, हथियार खरीदने और हत्या की साजिश रचने में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे राजेंद्र परमार अपने रेस्टोरेंट से कहीं जाने के लिए अपने गाड़ी के पास गया। गाड़ी का गेट खोलते समय पीछे से आए 2 व्यक्तियों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। राजेंद्र के भाई संजय की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ तपेंद्र मीणा और एसएचओ रविंद्र चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
10 आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
गठित टीम ने पूर्व में विजय सिकरा, प्रीतम सिंह उर्फ बंटी, भंवर लाल सुहलका, जितेंद्र उर्फ अन्ना, तूफान सिंह, सरदार उर्फ ज्ञानी, यशपाल सोलंकी, प्रियंक जीनगर, राकेश गायरी, गायत्री कंवर को मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब फरार आरोपी भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
3 पिस्टल और 35 कारतूस खरीद कर लाया था
भरत सिंह ने अपनी ब्रेजा कार से विजय उर्फ सिकरा और प्रीतम सिंह उर्फ बंटी वगैरह के साथ राजेंद्र परमार की हत्या के लिए रैकी की, विजय, प्रीतम सिंह और जितेंद्र के साथ जाकर 3 पिस्टल और 35 कारतूस खरीद कर लाया, साथ ही राजेंद्र परमार की हत्या के षड्यंत्र में भी शामिल था। आरोपी भरत सिंह गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन