{"_id":"62765240d69e42300103f0ff","slug":"one-million-demanded-by-making-obscene-video-of-75-year-old-man-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला ने 75 साल के बुजुर्ग को थैरपी के लिए बुलाया, पति ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे दस लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला ने 75 साल के बुजुर्ग को थैरपी के लिए बुलाया, पति ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे दस लाख
Sat, 07 May 2022 04:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 04:34 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने 75 साल के बुजुर्ग को फिजियोथैरेपी करने के बहाने घर बुलाया। इस दौरान उसके पति ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक 75 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। महिला ने फिजियोथैरेपी करने के बहाने बुजुर्ग को घर बुलाकर और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला और उसके तथाकथित पति ने 10 लाख रुपये की मांग कर दी। आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर बुजुर्ग ने थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीती 30 अप्रैल को उनके पास एक महिला का कॉल आया था। उसने अपना नाम पूजा मीना और रामपुरा रोड मुहाना की निवासी बताया। उसने बुजुर्ग से किराए पर कमरा दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने उसे शाम को कमरा दिखा दिया। लेकिन वह उसे पसंद नहीं आया। इस दौरान महिला ने बुजुर्ग से कहा कि वह एसएमएस अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट का काम करती है। अगर आपको कोई दर्द हो तो वह थैरेपी कर सकती है।
विज्ञापन
पांच मई को महिला ने बुजुर्ग को कॉल कर कहा कि आज वह उनकी थैरेपी कर सकती है। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग उसके बताए पते पर चले गए। महिला के कुछ देर थैरेपी करने के बाद एक व्यक्ति कमरे में आया और दोनों ने फोटो खींच लिए। साथ ही वीडियो भी बना लिया। उसने खुद को महिला का पति बताया और कहा कि तुम्हें दस लाख रुपए देने होंगे, नहीं तो यह फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। इसके बाद से आरोपी व्यक्ति पैसों के लिए बुजुर्ग को फोन कर लगातार धमका रहा था।
विज्ञापन
पांच मई की शाम बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को मुहाना थाने की पुलिस ने आरोपी गायत्री उर्फ पूजा मीणा (30) और अबरार खान (30) पुत्र मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने मोबाइल और एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी ने खुद को महिला का पति बताया है, वह हकीकत में उसका पति है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अबरार के खिलाफ पहले से चार केस दर्ज हैं।