फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   one man died due to wall collapse of house in Bundi

Rajasthan: बूंदी में मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Aug 2022 10:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 27 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

बूंदी में कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण ढह गई। हादसे के समय व्यक्ति अपने घर के टॉयलेट में था। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
one man died due to wall collapse of house in Bundi
बूंदी में दीवार गिरने से एक की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

बूंदी जिले के केशवरायपाटन कस्बे में एक मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केशवरायपाटन कस्बे के वार्ड 6 स्थित झरनिया बस्ती में रहने वाले अली खान का कच्चा मकान बारिश के कारण अचानक ढह गया। अली खान (42) पुत्र कलाम खां घर में बने टॉयलेट में गया था। इस दौरान दीवार उस पर गिर गई। हादसे के दौरान उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में थे। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों की मदद से अली खान को मलबे से बाहर निकाला और केशवरायपाटन हॉस्पिटल पहुंचाया। अली खान के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इस कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीम बलवीर सिंह चौधरी ने परिजनों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही महिला को पेंशन दिलवाने और बच्चों को पालनहार योजना में शामिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed