Jaipur: होटल में पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक युवक की मौत
जयपुर में पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया। जिसमें मारपीट में एक युवक की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले के चित्रकूट थाना इलाके में रविवार रात दो बड़ी घटना हुई है। एक होटल में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार दो सौ फीट बाईपास के पास स्थित एक होटल में दो पक्षों में आपस में पार्टी करने के दौरान मारपीट हो गया। इस झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। चित्रकूट थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ जारी है।
दूसरी घटना में चित्रकूट थाना इलाके में देर रात अनियंत्रित हुई एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।