फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One died when the car overturned uncontrollably in Churu

Rajasthan: अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार, हादसे में एक की मौत, छह गंभीर

Mon, 15 Aug 2022 10:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 10:26 PM IST
सार

कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खा गई। कार में सवार होकर सभी हनुमानगढ़ से वापस जयपुर जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
One died when the car overturned uncontrollably in Churu
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चुरू जिले के चलकोई गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव चलकोई के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार कई बार पलटती चली गई। इस हादसे में रणवीर सिंह उनकी पत्नी मालती देवी, उनका बेटा-बेटी और दो अन्य घायल हो गए। कार रणवीर सिंह का बेटा चल रहा था। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रणवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डॉक्टरों ने अन्य की गंभीर हालत देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed