Rajasthan: नागौर में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 घायल
सड़क हादसे में पांच गंभीर घायलों को अजमेर अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी ने मेड़ता अस्ताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हादसा पिकअप का टायर फटने से हुआ है। ये सभी लोग मेड़ता उपखंड के पुन्दलू गांव के किसान कृषि प्रशिक्षण देकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे से पहले सभी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई थी। रेण फाटक के पास पिकअप पलट गई। आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दुर्घटना की 108 को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पहले रेण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से गंभीर हालात में घायलों को मेड़ता चिकित्तालय भेजा गया।
पांच गंभीर घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी, प्रधान संदीप चौधरी और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास शर्मा घायलों से मिलने मेड़ता चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से बातचीत कर उनको ढांढस बंधाया।