{"_id":"653e995f6ddc8f6f6d026097","slug":"one-accused-arrested-with-illegal-liquor-in-sirohi-hindi-news-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इनोवा कार से गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इनोवा कार से गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार
Sun, 29 Oct 2023 11:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:11 PM IST
सार
सिरोही पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान में बनी शराब को एक कार में छिपाकर गुजरात ले जा रहा था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड रीको थानांतर्गत अंबाजी मार्ग स्थित सीमावर्ती छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। इनोवा कार में छिपाकर राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें गुजरात ले जाईं जा रहीं थी। पुलिस ने कार और शराब जब्त कर 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आबूरोड रीको थाना अधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल केसाराम, कांस्टेबल सरूपसिंह और शंभूसिंह की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आबूरोड की ओर से आ रही एक गुजरात पासिंग ईनोबा कार जीजे 0118 एबी 5354 को रुकवाकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी में कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 71 बोतलें मिलीं। इस पर पुलिस टीम ने शराब और कार को जब्त कर नौसरा की ढाणी जिला जालौर निवासी शंकर पुत्र नरसा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन