{"_id":"623aac44284d20063b51e7fa","slug":"one-accused-arrested-while-cultivating-opium-with-wheat-onion-crop-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: गेहूं-प्याज की फसल की आड़ में अफीम की खेती करते हुए आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार अवैध पौधे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: गेहूं-प्याज की फसल की आड़ में अफीम की खेती करते हुए आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार अवैध पौधे बरामद
Wed, 23 Mar 2022 10:43 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:43 AM IST
सार
राजसमंद में पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजसमंद में अफीम की खेती करनेवाला गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद थाना बार पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गेहूं और प्याज की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने खेत से अफीम के करीब आठ हजार अवैध पौधे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बार थाना क्षेत्र के बादनी गांव निवासी रोड सिंह पुत्र देवी सिंह मेहरात (72) द्वारा अवैध अफीम की खेती करने की सूचना मिली। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा और सीओ भीम राजेंद्र सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मंगलवार को बादनी गांव में आरोपी रोड सिंह के खेत में दबिश दी गई।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने खेत में गेहूं और प्याज की फसल के बीच अवैध तरीके से अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन