{"_id":"58be52014f1c1bd128dc3de1","slug":"on-the-delhi-highway-the-miscreants-killed-such-a-bullet-on-father-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाइवे पर पिता-पुत्र पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाइवे पर पिता-पुत्र पर बरसाईं गोलियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
delhi highway
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर बीती देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने मामूली कहासुनी पर एक दुकान में मौजूद पिता-पुत्र पर यूं गोलियां बरसाई कि वहां से गुजर रहे लोग भी दहल गए। वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस फायरिंग में पिता मारपीट में जख्मी हुआ, वहीं बेटे के सीने में गोली लगी। हमले में घायल पिता-पुत्र को पहले शाहपुरा के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। बाद में, हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।
वारदात देर रात करीब 2 बजे शाहपुरा में दिल्ली हाइवे पर जयपुर तिराहे पर हुई। जहां गाड़ियों के टायर पंक्चर बनाने वाले लडडू वाले की दुकान है। देर रात एक गाड़ी में सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। नशे में धुत बदमाशों ने लडडू से रुपयों की मांग की। उसने एतराज जताया तो मारपीट शुरु कर दी। मारपीट से दुकान मालिक लड्डू के सिर में गंभीर चोटें आई। यह देखकर लडडू का बेटा गुलाम बचाव करने आया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। इससे उसके सीने में गोली लग गई।
वारदात का पता चलने पर घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में, हालत गम्भीर होने पर दोनों को जयपुर रैफर किया। थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस ने हाइवे पर नाकाबन्दी करवाई। सूचना मिलने पर कोटपुतली एएसपी और हाइवे एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।