{"_id":"65ab777db29cc44c4d0ec135","slug":"on-ed-action-ex-minister-mahesh-joshi-says-central-agencies-misused-out-of-political-sentiments-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ईडी की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री जोशी बोले- राजनैतिक भावना से हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ईडी की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री जोशी बोले- राजनैतिक भावना से हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग
Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनैतिक भावना के चलते की गई है। उन्होंने कहा- राजस्थान में ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री महेश जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित कुछ ठेकेदारों के यहां छापे मारे। देर शाम तक ईडी की टीम महेश जोशी के आवास से कार्रवाई करके लौट गई।
विज्ञापन
दिन भर चली ईडी की कार्रवाई के बाद देर शाम कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी ने एक बयान में कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनैतिक भावना के चलते की गई है। उन्होंने कहा- राजस्थान में ईडी का दुरुपयोग हुआ है। सरकार बदल गई, लेकिन कोई नया डवलपमेंट नहीं हुआ। जिन बातों को लेकर पब्लिसिटी की जा रही थी। बार-बार जेजेएम की बात की जाती है।
विज्ञापन
जलदाय विभाग की बात की जाती है। उनके पास विभाग है वे बताएं कि कहां गड़बड़ी हुई। बार-बार ईडी भेज देते हैं। ईडी का स्वागत है, वो अपना काम करके जाते हैं। उनको आदेश मिलता है उनका स्वागत है। लेकिन, वे क्या करके जाते हैं उन्हें खुद समझ नहीं आता। उन्होंने कहा- केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से देश में डर फैलाया जा रहा है, यह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। आने वाले समय में प्रदेश और देश की जनता इसका जवाब निश्चित रूप से देगी।
विज्ञापन