{"_id":"621dd1313f7f220db45d3e02","slug":"old-man-killed-by-beating-with-sticks-in-bikaner-three-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शराब ने नशे में तीन युवकों ने वृद्ध को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शराब ने नशे में तीन युवकों ने वृद्ध को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
Tue, 01 Mar 2022 01:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:24 PM IST
सार
बीकानेर में तीन आरोपियों ने एक वृद्ध को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में तीन व्यक्तियों ने शराब के नशे में एक वृद्ध की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों ने वृद्ध को अधमरा होने तक पीटा और छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल जाते समय रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना छ्त्तरगढ़ थाना के राजासर भाटियान की है। सोमवार देर रात विवाह समारोह में आरोपियों ने शराब पीने के बाद राजासर भाटियान निवासी केशुराम मेघवाल (65) पर लाठियों से हमला कर दिया। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देख तीनों आरोपी केशू राम को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
एचएम सुनील कुमार के अनुसार मृतक के पुत्र खेताराम ने बरजू निवासी मुंशीराम पुत्र जोराराम मेघवाल, पूगल निवासी कोजाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल और राजासर भाटियान निवासी दुलाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को तलाश कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन