फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   officials ignored the problems of public, angry city president climbed the tower

राजस्थान: अधिकारियों ने की जनता की समस्याओं की अनदेखी, नाराज नगर अध्यक्ष चढ़े टॉवर पर

Thu, 23 Sep 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंच गए और नगर अध्यक्ष का साथ देते हुए वे भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ टॉवर के नीचे ही धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
officials ignored the problems of public, angry city president climbed the tower
मोबाइल टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला अजीबोगरीब है, जनता की समस्याओं को अधिकारियों ने नजरअंदाज किया तो भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र से भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने बताया कि सरकार और अधिकारी जनता की कोई बात नहीं सुन रहे। इसलिए वह टॉवर पर चढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष के टॉवर पर चढ़ने से आसपास के लोग वहां जमा होने लगे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंच गए और नगर अध्यक्ष का साथ देते हुए वे भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ टॉवर के नीचे ही धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


दोनों के विरोध करने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे और दोनों को मनाने लगे। लेकिन टांक अभी टावर पर ही चढ़े हुए हैं। तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत, सीओ महावीर शर्मा व थाना प्रभारी राजकुमार नायक मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया को टांक ने बताया कि नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र मीणा सही से काम नहीं कर रहे हैं। उनकी लापरवाही के कारण जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर में चारों तरफ गंदगी है। जगह- जगह पानी भरा है जिसके कारण बिमारियां फैलने का खतरा है। 

साथ ही उन्होंने बताया कि कचरा उठाने वाली गाड़ी भी खराब पड़ी है। प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी ना के बराबर है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तीन चार बार पालिका बोर्ड की मीटिंग के लिए लिखित में पत्र दिया गया। बावजूद इसके आज तक पालिका की बोर्ड बैठक हो पाई है। अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से नगर का विकास नहीं हो पा रहा है। 


बता दें कि पिछले महीने गोपीचंद मीणा ने सुरेंद्र मीणा पर मानहानि का दावा भी किया था।इसके बाद सुरेंद्र मीणा ने विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई लोगों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed