{"_id":"c2293ed14699cdac3f48799377d1a5ab","slug":"obama-s-visit-to-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर उतर सकते हैं ओबामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर उतर सकते हैं ओबामा
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली में मौसम खराब होने पर जयपुर हवाई अड्डे पर उतर सकते है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को अमेरिकी वायुसेना के अधिकारी जयपुर आए।अमेरिकी वायुसेना का विमान हरक्यूलिस भी जयपुर में उतरा। दिल्ली में मौसम खराब रहने पर जयपुर, अहमदाबाद और अमृतसर विकल्प के रूप में घोषित हैं।
विज्ञापन
इसी दृष्टि से अमेरीकी वायुसेना के अधिकारी यहां आए थे। पिछले दो-तीन दिन से मौसम की खराबी के चलते उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन