फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   oath ceremony in rajasthan

....और मोदी ने गहलोत को खींचकर गले लगाया

Fri, 13 Dec 2013 08:39 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 13 Dec 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony in rajasthan

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गले लगाया।

विज्ञापन


दरअसल वसुंधरा राजे के राजस्थान की मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोनों नेता एक दूसरे के सामने आए जो गहलोत ने मोदी को नमस्कार किया।

इस पर भाजपा नेता ने तपाक से गहलोत को अपनी ओर खींचकर गले लगा लिया। इसको देखते ही जनता ने जोरदार उत्साह के साथ आवाज निकाली और जमकर तालियां बजाईं।

पढ़ें, अन्ना ने मंच से 'आप' के गोपाल राय लगाई फटकार

राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा परिसर में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। राजे ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंच पर अग्रिम पंक्ति पर बैठे भाजपा आलाकमान से मिलने के दौरान राजे ने गहलोत का हाथ थामकर दो मिनट तक गर्मजोशी से बातचीत की।

मंच पर मौजूद भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद वे गहलोत से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-मोदी के नारे भी जमकर लगे। समारोह में वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, उद्धव ठाकरे, हेमा मालिनी भी मौजूद रहे।

आते ही तबादले

सत्ता में आते ही राजे ने गहलोत सरकार में अच्छे पदों पर तैनात आईएएस और आईपीएस को हटाकर अपनी पसंद के अधिकारियों को नियुक्त करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आठ आईएएस और दो आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। गहलोत सरकार में सीएस सीके मैथ्यू को राजस्थान रोडवेज, डीजीपी हरीश मीणा को हटाकर डीजी जेल का जिम्मा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed