{"_id":"6369c3ac8d9b2d66f104e5e5","slug":"nutrition-room-office-locks-broken-2-gas-cylinders-and-4-fans-crossed-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्वास्थ्य सहित ऐशो आराम पर ध्यान दे रहे चोर...स्कूल से पोषाहार, दो गैंस सिलेंडर और चार पंखे ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्वास्थ्य सहित ऐशो आराम पर ध्यान दे रहे चोर...स्कूल से पोषाहार, दो गैंस सिलेंडर और चार पंखे ले उड़े
Tue, 08 Nov 2022 08:19 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:19 AM IST
सार
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल से चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर चोर उचक्के स्कूल का ताला तोड़कर पोषाहार, दो गैंस सिलेंडर और चार पंखे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के वसीपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी की वारदात हुई। चोर स्कूल के ताले तोड़कर पोषाहार रूम से गैस सिलेंडर, बर्तन और पंखे चोरी कर ले गए। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वसीपाल (कराता) की प्रिंसिपल सूर्या वैष्णव ने बताया, रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचे तो पोषाहार रूम के ताले टूटे हुए थे। इसे देख स्कूल का स्टाफ भी चौंक गया। पोषाहार के कमरे से गैस के दो सिलेंडर, स्टील की बड़ी टंकी के साथ ही दूसरे छोटे मोटे बर्तन, आटा, मसाले, 15 लीटर तेल का टीन, चार पंखे और दो दीवार घड़ी समेत ऑफिस की अलमारी तोड़कर उसमें से कई रजिस्टर, खेल सामग्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर वसी सरपंच उषा देवी भी मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बारे में दोवड़ा थाना पुलिस को बताया। प्रिंसिपल सूर्या वैष्णव की ओर से दोवड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन