राजस्थान: प्याज, आलू के दाम आसमान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भी प्याज आंसू छुड़ाने लगा है। जमाखोरों के कारण प्याज में लगातार तेजी आ रही है। इतना ही नहीं आलू भी अब प्याज की राह पर चल पड़ा है।
जयपुर में आलू-प्याज के भाव 30 रुपये किलो हो गए हैं। उधर, केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों को लगातार निर्देश दे रही है, लेकिन राजस्थान सरकार पर इन निर्देशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।
केंद्र सरकार ने जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं। फिलहाल राजस्थान में सरकार की गतिविधियों को देखकर नहीं लग रहा है कि जनता को राहत देने के लिए जमाखोरों के खिलाफ कोई ठोस कदम जल्द उठाए जा सकते हैं।
आलू-प्याज जैसी रोजमर्रा की वस्तु खरीदने के लिए मंडियों में पहुंचने वाले आमजन को भी राहत नहीं मिल रही। मंडियों में इनके भाव प्रति ढाई किलो 50 रुपये तक हो गए हैं।
प्याज के लिए लगी भीड़
लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब प्याज 80-90 रुपये किलो और आलू 40 रुपये किलो के भाव को छुएंगे।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान प्याज के भावों में लगातार तेजी आई थी और जयपुर में यह 80-90 रुपये किलो तक बिका था।
सरकार ने मूल्यों पर नियंत्रण करने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से आम जनता को 40 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करवाए थे।
सहकारिता विभाग के उपहार केंद्रों पर प्याज की बिक्री की गई थी और लोगों ने लंबी कतारों में लगकर सस्ते प्याज खरीदे थे। इन केंद्रों पर दो-तीन घंटों में ही प्याज खत्म हो जाते थे और आधे से अधिक लोगों को बैरंग लौटना पड़ता था। ऐसे लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे प्याज खरीदने पड़ते थे।