फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crisis News: Notice to Sachin Pilot who was absent from Congress Legislature Party meeting

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से नदारद रहे सचिन पायलट को नोटिस

Thu, 16 Jul 2020 01:54 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Jul 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Crisis News: Notice to Sachin Pilot who was absent from Congress Legislature Party meeting
सचिन पायलट - फोटो : twitter
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अनुपस्थित रहे सचिन पायलट और 18 अन्य नेताओं को पार्टी ने नोटिस जारी किया गया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को यह जानकारी दी। पांडे ने बताया कि अगर दो दिनों में ये लोग नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो उनकी कांग्रेस विधायक दल की सदस्यता पर विचार किया जाएगा। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे पायलट को मंगलवार को ही इस पद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बुधवार को कांग्रेस की शिकायत पर पायलट समेत 19 असंतुष्ट विधायकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे शुक्रवार तक जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस विधायकों की दो बैठकों में शामिल नहीं होने पर उन्हें अयोग्य क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर पायलट को दे सद्बुद्धि, भाजपा के मायावी जाल से बाहर निकलें

पांडे ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सचिन पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे। उन्हें अपनी उनकी गलती समझ आए। मेरी प्रार्थना है कि भाजपा के मायावी जाल से वह बाहर निकल आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed