फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   North west railway earn 197.47 crores Rupees by selling Scrape

रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 197.47 करोड़ रुपये 

Tue, 02 Apr 2019 06:38 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 02 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
North west railway earn 197.47 crores Rupees by selling Scrape
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2018-19 में बेकार पड़ी सामग्री यानी कबाड़ को बेचकर 197.47 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जो 190 करोड़ रुपये के तय लक्ष्य से अधिक रही। इस वर्ष की शुरुआत में यह आय 135 करोड़ रुपये अनुमानित थी। वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले इस वर्ष स्क्रैप बेचकर 14.56 प्रतिशत अधिक आय हुई है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि फील्ड यूनिट्स से पुराने कबाड़ को हटाने तथा बेचने के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों तथा निर्माण संगठन ने 40,000 मिट्रिक टन कबाड़ को हटाया जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे को इसे बेचकर अतिरिक्त आय हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार यह कबाड़ पिछले वर्ष की तुलना में 6.87 प्रतिशत अधिक दर पर विक्रय किया गया है। इस अभियान से एक ओर जहां रेलवे परिसर की स्वच्छता में वृद्धि हुई है तो वहीं दूसरी ओर रेलवे की सुरक्षा भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed