फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   No H5N1 avian influenza in Rajasthan officers reported in five districts

Rajasthan: पक्षियों में 'H5N1' एवियन इन्फ्लूएंजा नहीं, पांच जिलों में अफसरों ने दी रिपोर्ट, क्या है ये बीमारी

Tue, 07 Feb 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

देश-विदेश में पक्षियों में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी आने के बाद सतर्कता बरतते हुए राजस्थान से पशुपालन विभाग ने पक्षियों के सैंपल लेकर जांच करवाई है। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन
No H5N1 avian influenza in Rajasthan officers reported in five districts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने दुनिया के कई देशों में पक्षियों में एवियन इनफ्लुएंजा बीमारी को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए प्रदेश में भी बीमारी के संभावित क्षेत्रों में दौरा कर पक्षियों के सैंपल जुटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर और जयपुर ज़िले के क्षेत्रों का दौरा कर पक्षियों के सैम्पल इकट्टा कर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे। जहां से मिली रिपोर्ट के आधार पर "H5N1" एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि नहीं हुई है। ये बड़ी राहत की बात है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सर्दी के मौसम में राजस्थान के कई इलाकों में आते हैं प्रवासी पक्षी
सर्दियों के मौसम में राज्य के कई इलाकों में प्रवासी पक्षियों आते हैं। जिसके मद्देनजर विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रवासी और स्थानीय पक्षियों में बीमारी की जांच के लिए सैंपल इकट्ठा कारव रहे हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रवि इसरानी ने बताया कि विभाग के अधिकारी पक्षियों में बीमारी की  पहचान और डायग्नोसिस की कोशिशें कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने स्पेशलिस्ट टीम के साथ केवलादेव का घना राष्ट्रीय पक्षी उद्यान और सांभर झील का दौरा कर प्रवासी पक्षियों के सैंपल एकत्रित कर निषाद, भोपाल भिजवाए हैं। साथ ही हर ज़िले में विभाग के अधिकारियों को रोग के पक्षियों में बीमारी की कंट्रोलिंग के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। अभी तक राजस्थान में एवियन इन्फ्लुएंजा का किसी भी तरह का मामला सामने नहीं आया है।

क्या होता है एवियन इन्फ्लूएंजा ?
एवियन इंफ्लूएंजा जिसे सामान्यतया ‘बर्ड फ्लू’ के नाम से जाना जाता है, वायरस से फैलने वाली बीमारी है। यह संक्रामक रोग मुर्गियों, टर्की, बटेर, गिनी फाउल समेत पालतू पक्षियों और जंगली पक्षियों की कई प्रजातियों को प्रभावित करता है। कभी-कभी यह मनुष्यों सहित कई स्तनधारियों (मेमल्स) को भी संक्रमित कर सकता है। पक्षियों  में इसके संक्रमण का पता चलने पर संक्रमित और संपर्क वाले पक्षियों का साइंटिफिक तरीके से निपटारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed