फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   No arrangement for seating and water People returned from inflation relief camp in Alwar

Alwar: महंगाई राहत शिविर से लौटे लोग, अधिकारियों की लेटलतीफी से हुई परेशानी, बैठने और पानी की व्यवस्था भी नहीं

Mon, 24 Apr 2023 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Apr 2023 08:19 PM IST
सार

शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने आई महिलाओं ने बताया कि यहां ना पानी और ना ही बैठने की उचित व्यवस्था है। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह 9 से लोग एडवांस लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी ही नहीं आए हैं।

विज्ञापन
No arrangement for seating and water People returned from inflation relief camp in Alwar
महंगाई राहत शिविर में अव्यवस्था से परेशान हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में सोमवार से महंगाई राहत शिविर की शुरुआत की गई। शहर में करीब 110 जगह महंगाई राहत शिविर कैंप लगाए गए हैं। सेटेलाइट काला कुआं शिविर में पहले दिन ही अनियमितताएं और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। अधिकारियों की लेटलतीफी और अव्यवस्थाओं के कारण कई लोग वापस लौट गए।

विज्ञापन


महंगाई राहत शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन 11 बजे तक भी अधिकारी-कर्मचारी कैंप नहीं पहुंचे थे। साथ ही शिविर में ना पीने के लिए पानी, ना छाव और ना महिलाओं-बुजुर्गों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था थी। घंटे भर इंतजार के बाद कई महिलाएं और बुर्जग वापस लौट गए। इसकी सूचना पर एडीएम सिटी नवीन यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को जल्द शिविर शुरू कराने का आश्वासन  देकर रोका।   
विज्ञापन


शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने आई महिलाओं ने बताया कि यहां ना पानी और ना ही बैठने की उचित व्यवस्था है। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह 9 से लोग एडवांस लाइन लगाकर खड़े हैं। इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी शिविर में नहीं पहुंचे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीटी नवीन यादव ने जल्द शिविर चालू कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed