फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nine new roadways buses joined the fleet of Jhunjhunu depot

Jhunjhunu: जनता का सफर होगा आसान; झुंझुनूं डिपो के बेड़े मे शामिल हुईं नौ नई रोडवेज बसें, छह और मिलेंगी

Tue, 18 Jul 2023 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Jul 2023 10:31 PM IST
सार

झुंझुनूं डिपो में 81 बसें ऑन रोड थीं। इनमें से 14 बसें अनुबंध पर चल रही हैं। नौ नई बसों के आने से डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। 

विज्ञापन
Nine new roadways buses joined the fleet of Jhunjhunu depot
झुंझुनूं डिपो में नई बसों का स्वागत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद झुंझुनूं डिपो को अनुबंध पर नौ नई बसें मिली हैं। ये बसें बीएस-6 श्रेणी की हैं। इन बसों को अधिकतम लाभ देने वाले झुंझुनूं-दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू कर दिया गया है। इस आगार में पिछले तीन साल में एक भी नई बस नहीं आने व पुरानी बसों के नाकारा होने से आगार की आय और यात्री भार में गिरावट आ रही थी। 

विज्ञापन


इससे पहले झुंझुनूं डिपो में 81 बसें ऑन रोड थीं। इनमें से 14 बसें अनुबंध पर चल रही हैं। नौ नई बसों के आने से डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। हालांकि इन बसों के आने के बाद पहले से चल रही अनुबंधित बसों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


अनुबंधित बसें पांच साल के लिए ली जाती हैं। पहले से चल रही बसों को सात साल हो गए हैं। इन बसों का संचालन कोरोना काल की वजह से दो साल बढ़ाया गया था, जिसमें से तीन बसें इस महीने हट जाएंगी। अगले महीने अगस्त में सात बसों का टाइम पीरियड पूरा हो जाएगा। सितंबर में एक और अक्टूबर में तीन बसें हट जाएंगी। अब जो नई बसें अनुबंध पर ली जा रही हैं ये पांच साल के लिए ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह और बसें मई में मिलेगी
इन 9 बसों के अलावा झुंझुनूं को छह और बसें मिलेगी। कुल 16 बसे झुंझुनूं आगार को मिलेगी। नए बसें आने से आगार व यात्रियों को फायदा मिलेगा। डिपो की आय में भी वृद्धि होगी। 


झुंझुनूं-दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू
झुंझुनूं डिपो के चीफ मैनेजर राकेश गढ़वाल ने बताया कि झुंझुनूं आगार को अनुबंध पर नौ नई बसें मिली हैं। छह बसें और मिलेंगी। इनका झुंझुनूं-दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू किया है। नई बसों के आने से आगार की आय और यात्री भार में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed