{"_id":"a4e3fdd27b5e1919b2c0834c760545c0","slug":"nihal-chand-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पैसे लेकर रेप की शिकायत वापस ले लो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पैसे लेकर रेप की शिकायत वापस ले लो'
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री निहाल चंद मेघवाल पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उन्हें पैसे का लालच देकर शिकायत वापस लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा, "अभियुक्तों की ओर से मेरे घर आदमी भेजे गए और मुझे फोन कर कहा गया कि पैसे ले लो या हम तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे, पर शिकायत वापस ले लो।"
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उन्हें धमकी भी दी गई, "शिकायत में से नाम हटवा दो, वर्ना अच्छा नहीं होगा।" लेकिन निहाल चंद के वकील अश्विनी वोहरा ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है। बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "महिला झूठ बोल रही है क्योंकि जब मामला अदालत में चल रहा है तो फिर किसी ये सब करने की क्या ज़रूरत है।"
विज्ञापन
सीबीआई जांच
निहाल चंद भी बलात्कार के आरोपों को ग़लत बताते आए हैं। विपक्षी कांग्रेस और महिला संगठनों की मांग के बावजूद वो इस्तीफ़ा देने से इनकार कर चुके हैं। इस महिला ने निहाल चंद मेघवाल सहित 17 लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश होने का समन भेजा गया है।
महिला ने अब मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। निहाल चंद मेघवाल केन्द्र सरकार में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हैं।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति उन्हें जबरन नशीला पदार्थ देते थे और कई पुरुषों से उनका बलात्कार करवाते थे। साल 2011 में की गई इस शिकायत में महिला के पति ओम प्रकाश और केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल के अलावा 15 लोगों के नाम शामिल हैं।